फतेहपुर । अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली प्रारंभिक अहर्ता PET-2022 परीक्षा को शांतिपूर्ण,नकलविहीन पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने हेतु समस्त केंद्र व्यवस्थापकों व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में बैठक सम्पन्न हुई ।
पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था है । जरूरत के हिसाब से और पुलिस बल लगाया जाएगा ।
अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री विनय कुमार पाठक ने कहा कि केन्द्र व्यवस्थापक यह सुनिश्चित कर ले प्रथम पाली में प्रातः 08 बजे से 09:30 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न 01 बजे से 02:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाए। जनपद में धारा-144 लागू है ।
परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की कोई फ़ोटो कांपी की दुकान,स्टेशनरी की दुकान आदि खुला नही रहेगा ।
परीक्षार्थियों की सघन तलासी के बाद ही प्रवेश दिया जाए । कोई भी परीक्षार्थी अपने साथ इलेक्ट्रॉनिक आईटम जैसे-मोबाइल,ब्लूटूथ या इलेक्ट्रॉनिक घड़ी आदि के साथ प्रवेश नही होने दिया जाए ।
बैठक व्यवस्था का चार्ट परीक्षा से दो घंटे पूर्व डिसप्ले करना होगा तथा प्रत्येक कक्ष का प्लान भी परीक्षा कक्ष पर चस्पा करेंगे ।
सभी केंद्र व्यवस्थापक सुनिश्चित करे कि विद्युत कटौती के लिए जनरेटेर की व्यवस्था कर ले ।
प्रश्नपत्र केंद्र व्यवस्थापक,स्टेटिक मजिस्ट्रेट,सीसीटीवी की निगरानी में खोले जाए ।
परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र के साथ अपनी एक मूल आईडी लाना अनिवार्य होगा ।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक अहर्ता PET- 2022 परीक्षा जनपद के 14 केंद्रों पर 15 अक्टूबर एवं 16 अक्टूबर 2022 को दो पालियों में आयोजित होगी । जिसमे 25824 (पच्चीस हजार,आठ सौ,चौबीस) परीक्षार्थी शामिल होंगे ।
PET-2022 परीक्षा दो पालियों में जिसमे प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित होगी । उन्होंने बताया कि 14 परीक्षा केंद्रों पर 17 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए है । 500 से अधिक परीक्षार्थियों वाले केन्द्र अर्थात तीन परीक्षा केंद्रों पर एक-एक अतिरिक्त मजिस्ट्रेट लगाए गए है ।
जो परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 07:30 बजे उपस्थित होंगे । परीक्षार्थियों के प्रवेश प्रातः 08 बजे से 09:30 बजे तक ही होंगे, के बाद गेट बन्द कर दिया जाएगा किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नही किया जाएगा ।
इसी प्रकार द्वितीय पाली में अपराह्न 01:00 बजे से 02:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा के बाद गेट बंद कर दिया जाएगा । किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नही दिया जाएगा । केन्द्र पर केवल केंद्राध्यक्ष व स्टेटिक मजिस्ट्रेट मोबाइल रख सकेंगे । केन्द्राध्यक्ष सभी कक्ष निरीक्षकों के मोबाइल अपने पास जमा कर लेंगे । परीक्षा केन्द्र में मोबाइल ले जाना वर्जित है । केन्द्र व्यवस्थापक प्रातः 07:00 बजे अनिवार्य रूप से परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित रहेंगे । उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी ओ0एम0आर0 सीट के गोले काली अथवा नीली बाल पेन से भरेंगे ।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर अवधेश कुमार,अपर उप जिलाधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह,उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार,जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह,जिला सेवायोजन अधिकारी उज्ज्वल कुमार सिंह सहित स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे ।
