फतेहपुर । जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि जिन दिव्यांगजनों के रेल रियायत प्रमाण पत्र (रेलवे कन्सेशन फार्म) अभी तक नहीं बने हैं । उन दिव्यांग जनों द्वारा रेल रियायत प्रमाण पत्र आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है ।
रियायती प्रमाण पत्र (02 फोटो कापी) दिव्यांगता प्रमाण पत्र (02 फोटो कापी) निवास प्रमाण पत्र (02 फोटो कापी)स्टैम्प साईज फोटो (02 फोटो कापी) आधार कार्ड में जन्म अंकित हो (02 फोटो कापी) जन्म प्रमाण पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड,10 वीं की मार्कशीट या एफिडेबिट Govt notification जिसमें दिन,महीना व वर्ष स्पष्ट तौर पर अंकित होना चाहिए ।
आवेदन जमा करते समय एवं कार्ड प्राप्ति के समय रेल रियायत प्रमाण पत्र पर लेमिनेशन (पन्नी) नहीं होना चाहिए । क्योंकि उसी पर वरिष्ठ वाणिज्य प्रबन्धक की मोहर लगायी जाती है ।
दिव्यांगजनों द्वारा रेल रियायत प्रमाण पत्र के आवेदन करते समय प्रार्थना पत्र,रेलवे कन्सेशन फार्म एवं उपरोक्त अभिलेखों सहित आवेदन करना होगा एवं इस प्रमाण पत्र में सरकारी डॉक्टर के हस्ताक्षर एक महीने तक मान्य होंगे । आवेदन पत्र कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कक्ष सं0-23 विकास भवन,भूतल,फतेहपुर से मिलेगा ।
आवेदन पत्र को भरने के पश्चात् सेवा में,वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय (दिव्यांग सेल) उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज,पिन कोड 211021 पते पर रजिस्ट्री करना होगा ।
