फतेहपुर । प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की जाँच व चिकित्सीय परामर्श महीने के 10 व 11 तारीख में प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में सुनिश्चित किया गया है ।
इसी कड़ी में आज देवमई प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक लगभग 56 महिलाओं ने जाँच कराई ।
पीएचसी प्रभारी डॉक्टर जेपी वर्मा व साधना सचान के द्वारा मरीजों को दवा और फल वितरण किया गया ।

डॉक्टर जेपी वर्मा,डॉ० रघुराज,ऐनम शोभा,तनबीर,पंकज आदि लोगो ने पौधारोपण भी किया ।
