बिन्दकी/फतेहपुर । ससुराली जनों से पीड़ित महिला ने अपने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है ।
बिंदकी नगर के मोहल्ला पुरानी बिंदकी निवासिनी काजल देवी ने कोतवाली पुलिस ने ससूराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है । पीड़िता काजल ने दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी शादी जून में वर्ष 2018 में हुई थी ।
शादी के बाद से उसके पति विवेक,ससुर जंग बहादुर,सास छिद्दी देवी,तथा देवर अभिषेक दहेज को लेकर उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था ।
पीड़ित महिला काजल के अनुसार 5 अक्टूबर 2022 को सभी ने एक राय होकर दहेज की मांग को लेकर मारा-पीटा और घर से बाहर निकाल दिया ।
पीड़ित महिला काजल देवी की शिकायत पर पुलिस ने पति, ससुर,सास तथा देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है ।
