फतेहपुर । सचिव पूर्ण कालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर ने बताया कि श्री रणंजय कुमार वर्मा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में 12 नवम्बर 2022 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय फतेहपुर,वाह्य न्यायालय,खागा व ग्राम न्यायालय बिन्दकी फतेहपुर एवं समस्त तहसीलो में किया जा रहा है ।
अतः राष्ट्रीय लोक अदालत 12 नवम्बर 2022 में पारिवारिक वाद, सिविल प्रकृति के वाद,अपराधिक शमनीय वाद,138 एन0आई0 एक्ट वाद,न्यायालयो में लम्बित पुराने वाद,ई-चालान,मोटर दुर्धटना वाद,उत्तराधिकार सम्बन्धी वाद तथा अन्य वाद एवं प्री-लिटिगेशन स्तर के वैवाहिक वादो को सुलह-समझौता के माध्यम से निस्तारित किया जायेगा ।
प्री-लिटिगेशन स्तर के मामले,जलकर,विद्युत कर,आय,जाति, निवास,राजस्व वाद,बैंक वसूली वाद,दूर संचार वाद,श्रम वाद सहित वाद जो न्यायालय के समक्ष नही आये है । उन्हे भी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराये । जनपद के सभी जन सामान्य एवं वादकारीगण से अनुरोध है कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने वाद को नियत कराकर सुलह समझौता के माध्यम से निस्तारित कराकर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये ।
इसके साथ ही पराविधिक स्वयं सेवको के द्वारा जिले के समस्त तहसीलो में पम्पलेट्स के माध्यम से आम जन मानस को राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ।
