बिन्दकी/फतेहपुर । जंगल खेतों में गए किशोर को सांप ने काट लिया । जिसके चलते परिजनों में हड़कंप मच गया । आनन फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया ।
जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव में करण उम्र 16 वर्ष पुत्र जगतपाल जंगल गया था । तभी अचानक सांप ने काट लिया । सांप के काटने के बाद किशोर करण की हालत बिगड़ी तो परिजनों में हड़कंप मच गया ।आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया ।
परिजनों ने बताया कि करन जंगल खेतों गया था । तभी वहां पर सांप ने काट लिया । जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ।
