झारखंड । राज्य की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी में कथित अनियमितताओं के ख़िलाफ़ आंदोलन चल रहा है । छात्र नेता रवींद्र पासवान ने बुधवार को कहा है कि सरकार आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करना चाहती है ।
रवींद्र पासवान ने बताया “बुधवार को हमें एसडीओ के ज़रिए सरकार का संदेश मिला कि वह हमारे प्रति निधि मंडल से बातचीत करना चाहती है म”
“हमें अभी अपने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का भी चयन करना था । यानी टीम के लिए सही लोगों को चुनना था । इसलिए एसडीओ को बता दिया है कि आज यह संभव नहीं है । हम प्रतिनिधिमंडल का चयन करके उन्हें गुरुवार 10 बजे तक जानकारी दे देंगे ।”
रवींद्र पासवान ने कहा “पिछले 12 दिनों से विपक्ष के नेता ख़ुद हमसे मिलने आ रहे हैं । सामान्य शिष्टाचार के तौर पर बेहतर होता कि मुख्यमंत्री कम से कम किसी मंत्री को हमसे मिलने भेजते । वे हमारा हाल-चाल पूछते और यह बताते कि वे बातचीत करना चाहते हैं ।”
उन्होंने कहा “लेकिन बातचीत का संदेश एसडीओ के ज़रिए भेजा गया । फिर भी, हम इस पर विचार करेंगे और अपना पक्ष साफ़ कर देंगे ।”
गौरतलब है कि छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो इस मुद्दे को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं ।
