नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दावा किया कि भारत में उनके सोशल मीडिया अकाउंट को प्रतिबंधित कर दिया गया है ।
उन्होंने इस मामले को लेकर मेटा से सवाल किया और प्रतिबंध लगाए जाने की वजह बताने की मांग की ।
केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के ज़रिए कहा कि मेटा के भारत कार्यालय से जानकारी लेने पर पता चला कि उनका अकाउंट भारत में प्रतिबंधित है और यहाँ से इसे एक्सेस नहीं किया जा सकता । उन्होंने दावा किया कि कंपनी के अधिकारियों ने अकाउंट प्रतिबंधित किए जाने का कोई कारण नहीं बताया और न ही यह स्पष्ट किया कि इसे दोबारा कैसे एक्टिव किया जा सकता है ।
केजरीवाल ने एक्स पर लिखा “आपने मेरे अकाउंट पर रोक क्यों लगा दी है ? आपके भारत ऑफ़िस में मौखिक पूछताछ से पता चला कि मेरे अकाउंट को भारत में लिमिट कर दिया गया है और यह भारत में उपलब्ध नहीं है । आपके ऑफ़िस में कोई भी इसका कारण नहीं बता रहा है । कोई यह नहीं बता रहा कि इन पाबंदियों को कैसे हटाया जा सकता है ।”
उन्होंने लिखा “हमारे प्रधानमंत्री के सामने इतना मत झुकिए । वरना वह आपको भारत में सिर्फ़ अपना ही अकाउंट चलाने की अनुमति देंगे ।”
