फतेहपुर । उप निदेशक कृषि फतेहपुर ने बताया कि किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिये प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में “किसान दिवस” जनपद स्तर पर आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है ।
उक्त किसान दिवस 19 अक्टूबर 2022 को मध्यान्ह 12.00 बजे से 2.00 बजे तक विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा । किसान दिवस में किसानों की समस्याओं के निदान हेतु बैठक में उपस्थित अधिकारियों/विशेषज्ञों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी तथा कृषको की समस्याओं का गुणवत्तापूर्वक समाधान किया जायेगा । बैठक का एजेण्डा निम्नवत है । कृपया किसान दिवस से सम्बन्धित अनुपालन रिपोर्ट बैठक के तीन दिन पूर्व उपलब्ध कराने का कष्ट करें तथा अनुपालन रिपोर्ट के साथ किसान दिवस में अनिवार्य रूप से स्वर्ये भाग लेने का कष्ट करें ।
एजेण्डा
आयोजित किसान दिवस की अनुपालन रिपोर्ट ।
किसान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थनापत्रों पर कृत कार्यवाही एवं निस्तारण की रिपोर्ट ।
