फतेहपुर । सचिव(पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर श्री रणजय कुमार वर्मा के दिशा निर्देशानुसार 12 नवम्बर 2022 दिन द्वितीय शनिवार को होने वाली आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अन्य सभी प्रकार के लम्बित वादो एवं प्री-लिटिगेशन स्तर के वादों के निस्तारण के साथ-साथ आरबीट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का भी आयोजन 12 नवम्बर 2022 को किया जा रहा है ।
सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अन्य सभी प्रकार के लम्बित वादो एवं प्री-लिटिगेशन स्तर के वादों को चिन्हित किये जाने के साथ-साथ आरबीट्रेशन के निष्पादन वादों को भी अधिकाधिक संख्या में चिन्हित किये जाने एवं चिन्हित वादों में सम्मन/नोटिस प्रेषित किये जाने की जानकारी प्रदान की गयी ।
इसके साथ ही पराविधिक स्वयं सेवको के माध्यम से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 नवम्बर 2022 का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है । साथ ही वादकारियों को यह भी अवगत कराया जा रहा है कि उनकी आरबीट्रेशन के विशेष लोक अदालत में ब्याज में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी ।
अतः समस्त वादकारियो से अनुरोध है कि दिनांक 12/11/2022 से पूर्व अपने वादों को सम्वन्धित न्यायालय में आकर नियत कराये एवं सुलह समझौते के माध्यम से अपने आरबीट्रेशन वादो का भी निस्तारण कराकर विशेष लोक अदालत का लाभ उठाये ।
