– परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के संचालन व स्क्रीन का डीएम ने लिया जायजा ।
फतेहपुर । प्राम्भिक अर्हता परीक्षा (पी0ई0टी0) को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण,नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह ने परीक्षा महार्षि इण्टर कालेज एवं विद्या निकेतन इण्टर कालेज के निरीक्षण किया ।
जनपद में #UPSSSC_PET_2022 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केंद्र, महर्षि इण्टर कालेज, विद्या निकेतन इण्टर कालेज का निरीक्षण किया गया। परीक्षा केन्द्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा गया।@UPGovt @CMOfficeUP pic.twitter.com/jruhCOCg0U
— DM FATEHPUR (@dmfatehpur) October 15, 2022
उन्होंने परीक्षा को सम्पन्न कराने में तैनात स्टेटिक,सेक्टर एवं केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिया । सुचितापूर्ण ढंग से नकल विहीन परीक्षा कराने हेतु व्यवस्था में लगे स्टेटिक/सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं केन्द्र व्यवस्थापक को निर्देश दिया ।
इस दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्र के कक्षों में पहुंचकर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के मंशानुरूप परीक्षा कराये जाने हेतु अधिकारियों,कक्ष निरीक्षकों आदि को निर्देशित किया ।



उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर लगाये गये सी0सी0टी0वी0 कैमरों का जायजा लिया तथा कन्ट्रोल रूम में पहुंच कर कक्षवार सी0सी0टी0वी0 कैमरों के संचालन का स्क्रीन का अवलोकन कर जायजा लिया ।
