फतेहपुर । जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) योजनान्तर्गत जारी समय-सारणी के अनुसार छात्र/छात्राओं द्वारा 16566 ऑनलाईन आवेदनों का फाइल सबमिशन किया गया है । जिसके सापेक्ष शिक्षण संस्थानों द्वारा 20 अक्टूबर 2022 तक ही छात्र/छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन को अग्रसारित किया जाना है । जिसमें मात्र 03 दिन शेष है ।
उक्त के सम्बन्ध में समस्त शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य/छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि अपने स्तर पर लम्बित आवेदनों को निर्धारित समयान्तर्गत नियमानुसार अग्रसारित कराने का कष्ट करें । जिससे शतप्रतिशत पात्र छात्र /छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित किया जा सके । यदि शिक्षण संस्थानों की लॉगिन पर डाटा अवशेष पाया जाता है तो उसके लिए आप स्वयं उत्तरदायी होगें ।
