फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र में रिंद नदी में नहाते समय डूबे किशोर का रेस्क्यू के बाद आज शव बरामद हो गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र में बीते दिन रिंद नदी में मथुरापुर के मजरे भग्गा के डेरा के समीप चार बच्चे नहाने के थे । इनमें से एक बच्चा लापता हो गया था । लापता बच्चा गोलू पुत्र बाबू निषाद उम्र लगभग 14 वर्ष निवासी छेददू का डेरा मजरे सरहन थाना चांदपुर अपनी मौसी के घर भग्गा का डेरा निमंत्रण में आया था । गोलू अपने मौसी के लड़के सुमित पुत्र सुशील,बहन शालू और छोटे भाई आकाश को लेकर गांव के किनारे बीते दिन रविवार की शाम रिंद नदी नहाने गया था । जहां चारों बच्चे अचानक डूबने लगे ,शोरगुल सुन आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तीन बच्चों को बचा लिया लेकिन गोलू नदी में लापता हो गया ।
ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद भी जब गोलू का कोई पता नहीं चला तो देर शाम गोलू के पिता बाबू निषाद ने बकेवर थाने में आकर तहरीर देते हुए घटना की जानकारी दी ।
आज सोमवार की सुबह बकेवर पुलिस बाढ़ राहत दल प्रयागराज टीम सहित मौके पर पहुंची और लापता किशोर का सर्च अभियान जारी किया । लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाढ़ राहत दल ने गोलू का शव पहाड़ीपुर गॉव के समीप नदी से खोज निकाला ।
शव मिलते ही परिजनों सहित माँ लक्ष्मी व बहन शालू का रो रो कर बुरा हाल है ।
थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बाढ राहत दल की एक घंटे चली खोजबीन के पश्चात किशोर का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।
