फतेहपुर । वृद्धाश्रम में वृद्धजन कान की मशीन निशुल्क चश्मा ,आई ड्राप पाकर खुशी से झूम उठे ।
फतेहपुर शहर के तेलियानी ब्लाक के अंतर्गत जमालपुर मवईया गांव स्थित वृद्धाश्रम में युवा विकास समिति द्वारा रविवार को शिविर लगाकर 60 वृद्धजनों मे 11 को सुनाई देने के लिए कान की मशीन, 30 को आंखों का चश्मा व सभी को आई ड्राप वितरित की गई ।
समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा वृद्धजनो की सेवा का कार्य निरंतर चल रहा है । वृद्धाश्रम से सूचना मिली थी की कुछ लोगो को सुनाई नही देता है । सामाजिक सहयोग से आज मशीने दी गई है । जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ ने कहा वृद्धजन हमारी संपदा है । इनकी सेवा हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।वृद्धो की सेवा से पुण्य मिलता है ।
प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी,जिला प्रवक्ता आलोक गौड़,जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा,नगर अध्यक्ष आफताब,सुशील त्रिवेदी,प्रेम प्रकाश तिवारी,आचार्य रामनारायण,मंगल सिंह,नीतू वर्मा,अशोक यादव आदि रहे ।
