फतेहपुर । जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत हो गई । जिसके चलते परिजनों में हड़कंप मच गया । महिला अपने मायके में रह रही थी । महिला की मौत के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया ।
जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव में घरेलू कलह के चलते वंदना देवी उम्र 20 वर्ष पत्नी विश्राम यादव ने जहरीला पदार्थ खा लिया । महिला की हालत बिगड़ी तो परिजनों में हड़कंप मच गया । जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया । परिजन इलाज के लिए कानपुर ले गए और एक अस्पताल में भर्ती कराया ।
वही इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में बताया गया कि महिला अपने मायके में मान सिंह यादव उर्फ भूरा यादव के घर रह रही थी । जहरीला पदार्थ खाया । जिसके चलते उसकी हालत गंभीर हुई और इलाज के दौरान कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई ।
