फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के डारी गांव में एक दलित युवक के साथ कुछ लोगों ने मिलकर पिटाई की और बीच बचाव करने आए दूसरे युवक को भी पीटा ।
थाना बकेवर में शिकायती पत्र देते हुए दीपक पासवान पुत्र पुत्तन पासवान निवासी लालाबक्सरा थाना बकेवर ने डारी गांव के रहने वाले अशोक यादव पुत्र ईश्वरदीन,अर्पित यादव पुत्र अशोक यादव,अभिषेक यादव पुत्र अशोक यादव व दो अज्ञात युवको को नामजद करते हुए आरोप लगाया है कि वह रोजाना की तरह अपने काम पर डारी खुर्द गांव गया था । मेरे पहुँचते ही दबंगों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करने लगे । जिसका जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसे जमकर मारा पीटा । इसी दौरान बीच बचाव करने आए डारी गांव के ही हर्ष पुत्र राजेंद्र कुमार को भी दबंगो ने जमकर पीटा । दीपक का आरोप है कि मारपीट के दौरान दबंगों ने उसकी बाईक,मोबाइल व सोने की चैन भी छीन लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए ।
थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी । लूट का मामला कुछ संदिग्ध प्रतीत होता है ।
