फतेहपुर । कस्बा बकेवर निवासी जनपद के सबसे उम्रदराज व्यक्तित्व प्रतिष्ठित नागरिक श्री सूरज नारायण तिवारी का आज रात निधन हो गया । दिवंगत श्री तिवारी की उम्र 108 वर्ष से अधिक बताई गई है ।
श्री तिवारी का एक पुत्र व सात पोते व परपोतों वाला हरा-भरा परिवार है । जानकारी के मुताबिक श्री तिवारी दो दिन पूर्व से अस्वस्थ थे । जिनका स्वर्गवास आज रात लगभग 03 बजे हो गया । निधन की खबर मिलते ही उनके शुभ चिंतकों की भीड़ जुट गई और श्रृद्धा सुमन अर्पित किया ।
आज इनका अंतिम संस्कार बक्सर उन्नाव चंद्रिका देवी घाट में बड़ी संख्या में मौजूद शुभचिंतकों के बीच सम्पन्न हुआ ।
सीनियर सिटीजन श्री तिवारी को श्रृद्धांजलि देने वालों में ग्राम प्रधान जयराम पासवान,पूर्व प्रधान चंद्रकांत तिवारी,वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र त्रिपाठी,कामता प्रसाद तिवारी,ललित मिश्रा, मनीष तिवारी,कुलदीप तिवारी,शिवदास पांडेय,राकेश गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता,नंगा गुप्ता,फुस्सन त्रिवेदी,राहुल त्रिवेदी,रती शंकर त्रिवेदी व परिजनों सहित बडी संख्या में लोग शामिल रहे ।
