फतेहपुर । अंतरराष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी की फतेहपुर जिला इकाई में समाजसेविका श्रीमती नीलम गौतम को जिलाध्यक्ष ठाकुर शिवा सिंह ने जिला सचिव मनोनीत किया है ।
श्रीमती नीलम गौतम के मनोनयन पर अंतरराष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल सिंह सहित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और अपेक्षा किया है कि संगठन के निर्देशानुसार हिंदू एकता व हिंदू उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी और निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय योगदान करेंगी ।
