कानपुर । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित ध्यानाकर्षण कार्यक्रम के अंतर्गत परिषद की कानपुर जिला इकाई द्वारा कानपुर के विभिन्न कार्यालयों, बी एस ए गोविन्द नगर,पशु चिकित्सालय गोविंद नगर,आई टी आई,निदेशालय कर्मचारी राज्य बीमा योजना सर्वोदय नगर एवं आरटीओ ऑफिस में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात कर अपनी मांगों जैसे पुरानी पेंशन की बहाली,बन्द किए गए भक्तों की बहाली,कैशलेस चिकित्सा योजना के सही क्रियान्वयन,वेतन विसंगतियों को दूर करने,कर्मचारी संगठनों द्वारा कार्यालयाध्यक्षों एवं विभागाध्यक्ष द्वारा समय-समय पर बैठकर कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण एवं कार्यालयों में कर्मचारियों एवं महिलाओं के कार्य सम्पादन हेतु बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांगों को लेकर आगामी 07 नवम्बर को निर्धारित एक दिवसीय धरने के लिए जागरूक किया गया ।
इस अवसर पर देवर्षि दुबे,उदय राज सिंह,मेवालाल कनौजिया ,संतोष तिवारी,सुखेन्द्र यादव,अनिल द्विवेदी,सचिन,मोहम्मद सरफराज,अजय द्विवेदी,भानू,मुरारीलाल मिश्रा,श्यामकरन यादव ,अमित श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के अगले चरण में आज वाणिज्य कर लखनपुर, प्राविधिक शिक्षा निदेशालय,कृषि भवन,विकास भवन,श्रमायुक्त कार्यालय,अपर श्रमायुक्त कार्यालय में अधिकारियों/कर्मचारियों से मुलाकात कर कार्यक्रम को गति प्रदान की जाएगी ।
