फतेहपुर । महिला थानाध्यक्ष व उप निरीक्षक श्री त्रिलोचन नाथ उपाध्याय उनकी एंटी रोमियो टीम द्वारा जूनिया चौराहा,वर्मा तिराहा,आईटीआई रोड आदि स्थानों पर चेकिंग की गई तथा महिला एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया ।
उच्च प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता व महिला सशक्तिकरण अभियान के बारे में जानकारी देकर सरकार द्वारा चलाए गए हेल्प लाइन नंबर 1090,181,1076,1098, 112,102, 108,1930 महिला हेल्फ डेस्क एंटीरोमियो के विषय में बताया गया तथा उनके कार्यों के विषय में बताया गया और साइबर अपराध जागरूकता अभियान के बारे में बताया गया तथा हेल्पलाइन नंबर उपयोग करने के तरीके बताए गए तथा समस्या पूछी गई । किसी ने कोई समस्या नहीं बताई । मनचलों पर उत्तर प्रदेश एंटी रोमियो की टीम फतेहपुर में कड़ी नजर प्राइवेट कपड़े तथा वर्दी में रखी जा रही है । महिलाओं/बालक/बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर जागृत किया गया ।
