– बच्चों को दीपावली पर उपहार भेंट कर मनाई गई खुशियां

कानपुर । जल जीवन मिशन द्वारा संचालित हर घर जल परियोजना के तहत दीपावली कार्यक्रम का आयोजन सरसौल विकास ब्लॉक के सलेमपुर गांव में आयोजित हुआ ।
आईएसए जन कल्याण एवं ग्राम विकास संस्थान व जल निगम ग्रामीण जनपद-कानपुर नगर के मार्ग दर्शन में आयोजित हर घर दीपावली कार्यक्रम के अन्तर्गत पंचायत के विभिन्न घरों, पंचायत सचिवालय,ओवर हैड टैंक परिसर व ग्राम पंचायत के प्रत्येक घर पर दीप जलाकर रोशन किया । हर घर दीपावली उत्सव में शिरकत करते हुए जल निगम ग्रामीण के अधिशाषी अभियन्ता पी. राम ने प्रत्येक ग्राम पंचायत के लोगों का आवाहन करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में स्थापित पानी की टंकी व प्रत्येक घर में जल कनेक्शन पंचायत की प्रापर्टी है ।प्रत्येक ग्रामवासी को उक्त परियोजना के अन्तर्गत स्थापित प्रत्येक संसाधन को अपने घर की सामग्री की तरह देख रेख करना चाहिए ।
पंचायत की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हर घर दीपावली उत्सव मे मंगल गीत गाकर खुशियां मनाई तथा घरों के सामने व ओवर हैण्ड टैंक परिसर में रंगोली बनाकर उक्त अवसर का लुत्फ उठाया ।
आईएसए कोर्डिनेटर रामशंकर तिवारी,सहायक विकास अधिकारी रविशंकर तिवारी को कम्यूनिटी वर्कर संदीप कुशवाहा द्वारा कलश भेंट किया गया तथा प्रत्येक अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभागिता हेतु प्रत्येक ग्रामवासी को उपस्थित रहने का आवाहन किया गया ।
प्रत्येक घर दीपावली कार्यक्रम में ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यो पंचायत प्रतिनिधियो ग्राम पंचायत अधिकारी व विकास खण्ड से अमंत्रित रविशंकर त्रिपाठी सहायक विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी साबिर अली सहित ग्राम सभा के लोगों द्वारा शिरकत की गई ।
हर घर जल परियोजना के अन्तर्गत नामित आईएसए जन कल्याण एवं ग्राम विकास संस्थान के सचिव मणि प्रकाश दुबे द्वारा दीपावली महोत्सव के अवसर पर ग्राम पंचायत वासियों का आवाहन करते हुए कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक घर में नल कनेक्शन करके शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराये जाने का लक्ष्य तभी पूर्ण रूपेण सफल हो सकता है जब जन आंदोलन के रूप में जुड़कर पंचायत प्रतिनिधि व प्रत्येक ग्रामवासी यह तय करे की सरकार द्वारा चलाई जा रही परियोजना उनकी व्यक्तिगत निधि है व उसमे हमे पूर्ण सहयोग प्रदान करना है । वहीं आईएसए जन कल्याण एवं ग्राम विकास संस्थान के सचिव मणि प्रकाश दुबे के द्वारा गांव की गरीब महिलाओं को दीपावली की पूजा की सामग्री कि किट एवं छोटे बच्चों को खेलने के लिए खिलौनों का वितरण किया गया ।
हर घर दीपावली कार्यक्रम मे डीपीएमयू कॉर्डिनेटर व आशीष सोनी,रुद्रराम,सनी,सूर्यांश,ज्योति सिंह,नेहा,शैलेन्द्री,पुष्पा,मधु, मालती,अंकिता,वंदना,सुजीत,बिनोद कुमार,रोशन,राजेश, सुजीत, विकास आदि उपस्थित रहे ।
