कानपुर । कानपुर नगर के गंगा टास्क फोर्स 137 टीए बटालियन के कर्नल वेदव्रत वैद्य के मार्गदर्शन में युवाओं को प्रोत्साहित किया गया ।
कानपुर में चल रही अग्निवीर भर्ती के विषय में युवाओं को अंतिम समय में दौड़ की प्रति जागरूकता एवं स्वास्थ्य साधारण खानपान एवं अनुशासन के प्रति सजग रहने के विषय में विस्तारपूर्वक बताया गया । भारतीय सेना की गंगा टास्क फोर्स 137 सीईटीएफ बटालियन द्वारा यह कार्य लगभग 5 सालों से किया जा रहा है ।
इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार समरजीत सिंह ने बताया कि भारत सरकार विभिन्न परिस्थितियों पर एवं सामाजिक कार्यों के प्रति पर पूरी दुनिया में पर्यावरण के प्रति अनुकूलित वातावरण न होने पर इस यूनिट को और देश के विभिन्न विभिन्न जगह पर अलग-अलग यूनिटों को पर्यावरण के कार्य के लिए लगाया है जैसे रेगिस्तानी इलाकों के लिए अलग से बर्फीले ग्लेशियर से निपटने के लिए अलग से समुद्री व मैदानी भागों के लिए अलग-अलग यूनिट के जरिए जन जागरूकता एवं जन चेतना का कार्यक्रम किया जा रहा है । वार्ड पार्षद दुर्गा प्रसाद,नीरज प्रधान पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी पाली भोगीपुर,सोल्जर जोन फिजिकल अकेडमी कानपुर के कोच मनोज यादव सहित तमाम सारी जिम्मेदार नागरिक युवाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया ।
कार्यक्रम में एयरफोर्स से रिटायर्ड कैप्टन रघुराज सिंह गौतम, सूबेदार मेजर प्रमोद सिंह,एयरपोर्ट से रिटायर्ड ललित कुमार सिंह ने मिलकर पार्क परिसर में पौधारोपण किया ।
युवाओं ने पार्क में पौधारोपण किया । कर्नल वेदव्रत वैद्य के दिशा-निर्देश में पौधारोपण करने के लिए एक-एक वृक्ष बच्चों और ग्रामीणों को भेंट किया गया । सूबेदार समरजीत सिंह ने बताया कि एक दशक में दुनिया भर में विकास कार्यों के नाम पर अंधाधुंध जंगल की कटाई की गई । इससे पृथ्वी पर रहने वाले तमाम जीव जंतुओं और पेड़ पौधों को बचाने के लिए लोगों ने शुरुआत की । इस परम्परा को गंगा टास्क फोर्स टीम द्वारा खुले दिल से अपनाते हुए । जीव जंतुओं को पृथ्वी पर उनके हक हिस्से का स्थान और अधिकार देने का संकल्प लेकर प्रत्येक जगह पौधारोपण किया जा रहा है ।
इंडियन आर्मी की यह टास्क फोर्स मृदा अपरदन की समस्या के समाधान के लिए भी काम कर रही है । सौ अशोक के पेड़ों का पौधारोपण किया गया ।
कार्यक्रम में प्रिंशु,सागर,राजन,सुरेश,सुमित भरुवा,भोला सतबरी,अंशु गोपाल नगर,संजीत,गोलू सागरपुरे,प्रशांत,निखिल आदि तमाम अग्निवीर भर्ती के लिए तमाम छात्र उपस्थिति रहे जिन्होंने टिप्स ली और वृक्षारोपण में सहयोग किया ।
