फतेहपुर । असोथर पुलिस ने पाक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्राधिकारी थरियांव के आदेश के अनुपालन में उपनिरीक्षक परमात्मा तिवारी द्वारा एक अभियुक्त शनि सिंह उर्फ विपुल सिंह पुत्र स्व0 सुरेश सिंह निवासी ग्राम सराय खालिस थाना असोथर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 22 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0 192/2022 धारा 376D/506 भादवि0 व 3(2)(V)/3(2)(Va) एससी/एसटी एक्ट व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना असोथर को गिरफ्तार कर न्यायालय फतेहपुर के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया ।
