कानपुर । दीपावली का त्योहार समाज में हर्षोल्लास और खुशियां लेकर आता है । नरवल तहसील के स्कूल व कॉलेजों में भी दिवाली की धूम देखने को मिली ।
इस अवसर पर शिक्षकों व बच्चों के द्वारा दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया । इस दौरान बच्चों ने पाठ्य सहगामी क्रियाओं के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया ।
बच्चों ने दीपावली संदेश कार्ड,वंदनवार,रंगोली तथा विभिन्न प्रकार के सजावटी सामग्री का निर्माण अनुपयोगी सामग्री से किया । इसमें कक्षा पीजी से कक्षा दसवीं तक के सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया । इस दौरान बी आर एजुकेशन सेंटर के प्रधानाचार्य प्रसन्न विक्रम ने प्रत्येक कक्षा में जाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया । विभिन्न वर्गों में पाठ्य सहगामी क्रियाओं के अंतर्गत संपन्न हुए । कार्यक्रम के प्रति बच्चों में उत्साह दिखाई दिया । उनके द्वारा निर्मित कृतियों को देखकर सभी मंत्र मुग्ध होकर उनकी प्रशंसा करते दिखे । निश्चित रूप से बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु इस तरीके की प्रतियोगिताएं बच्चों के लिए आवश्यक होती हैं ।
प्रधानाचार्य ने बताया कि बी आर एजुकेशन सेंटर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्प है । कार्यक्रम के दौरान प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष हर्ष पटेल ने भी बच्चों के प्रयास को सराहा और उनका मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों को साधु वाद दिया ।
