कांग्रेस ने रविवार को राजीव गांधी फाउंडेशन और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के ख़िलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई के पीछे छुपे उद्देश्य पर सवाल उठाया है ।
कांग्रेस का कहना है कि सरकार ने ये कदम मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए उठाया है ।
Action against RGF, RGCT to divert public attention from main issues, says Cong
— Press Trust of India (@PTI_News) October 23, 2022
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा,
“वे आरजीएफ़ और आरजीसीटी के ख़िलाफ़ वही पुराने आरोपों को दोहराते हैं । यह कांग्रेस को बदनाम करने और रोज़ाना के मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए है ।”
उन्होंने कहा कि “बढ़ती कीमतें, बेरोज़गारी और गिरते रुपये के कारण देश की अर्थव्यवस्था गहरे संकट में है ।”
