Fatehpur । गौवंश में चलती बीमारी लम्पी की रोक थाम के लिए 30 टीमों द्वारा अब तक 01,31,000 टीकाकरण किया जा चुका है ।
यह जानकारी देते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि वर्तमान समय में देश भर में गोवंशों में चल रही लम्पी बीमारी को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में बीमारी की रोकथाम हेतु प्राप्त 1,31000 वैक्सीन द्वारा 19 सितम्बर 2022 से 30 टीमों के माध्यम से अभियान चलाकर गोवंशों में कुल 1,31000 टीकाकरण कराया जा चुका है तथा लम्पी बीमारी जैसे लक्षण प्रदर्शित हो रहे गोवंशों का सीरम सैम्पल एकत्रित कर नमूने का परीक्षण कराया जाता है ।
जनपद में कुछ ग्रामों के गोवंशों में लम्पी बीमारी जैसे लक्षण प्रदर्शित हो रहे हैं । जो लम्पी बीमारी नहीं हैं । पूर्व में लम्पी बीमारी जैसे लक्षण प्रदर्शित हो रहे गोवंशों के सीरम सैम्पल का परीक्षण कराया गया है । जिसमें लम्बी बीमारी नहीं पायी गयी है । जनपद के पशुपालकों को सूचित किया जाता है कि लम्पी बीमारी पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाली बीमारी नहीं हैं यदि किसी पशु में बीमारी के लक्षण प्रदर्शित होते हैं तो तत्काल निकटतम पशु चिकित्सालय अथवा जनपद स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल यूनिट से सम्पर्क करें ।
