Fatehpur । ग्राम सेमौरी थाना सुल्तानपुर घोष के अंतर्गत एक हार्वेस्टर जो बिना एसएमएस मशीन लगाए कार्य कर रहा था । उस पर जुर्माने की कार्यवाही की गई है। ताकि शासन की मंशा अनुसार कोई भी हार्वेस्टर बिना एस एम एस मशीन लगाएं कटाई नहीं करेगा ।
जैसा कि आप सब लोग जानते हैं की धान की कटाई का कार्य जोरों से इसके अंतर्गत तहसील क्षेत्र में विभिन्न हार्वेस्टर क्रियाशील सभी हार्वेस्टर मालिकों को यह नोटिस दी गई है कि किसी भी हाल में एस एम एस मशीन के माध्यम से ही धान की कटाई की जाए ताकि किसान को पराली जलाने से रोका जा सके ।
पराली जलाने से ना केवल वायु प्रदूषण को बढ़ावा मिलता है बल्कि जो खेत है उन की उर्वरा शक्ति भी कम हो जाती है इसलिए आवश्यक है कि किसानों को जागरूक किया जाए ।इस संबंध में सभी राजस्व टीम कर्मियों एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों के द्वारा लगातार गांव गांव मुनादी एवं बैठकों द्वारा जानकारी दी जा रही है की किसान पराली ना जलाएं ।
