Bindki/फतेहपुर । मुखबिर की सटीक सूचना पर बिंदकी पुलिस ने एक 315 बोर तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया ।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह लगभग 10:00 बजे मुखबिर की सटीक सूचना पर कोतवाली के सीनियर सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ नगर के निकट खजुहा रोड नहर पुल के समीप पहुंचे । तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 315 बोर का एक तमंचा एक 315 बोर का जिंदा कारतूस मिला । उसने अपना नाम विष्णु उम्र 20 वर्ष पुत्र बाबू निवासी ग्राम सैमसी थाना जाफरगंज हाल पता ग्राम खूंटा कोतवाली बिंदकी बताया ।
पुलिस ने आरोपी विष्णु के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कानूनी कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया ।
