फतेहपुर । बकेवर थाना की मुसाफा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोसा मजरे भैसौली में एक छात्रा ने घरेलू कलह के चलते जहर खाकर आत्म हत्या का प्रयास किया । जिसे गम्भीर हालत में कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जहां उसका इलाज हो रहा है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोसा मजरे भैसौली निवासी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा 22 वर्षीय संजू देवी पुत्री राम बाबू ने आज सुबह लगभग 08 बजे घरेलू कलह के चलते कोई जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या का प्रयास किया ।
जानकारी होने पर गम्भीर हालत में उसे मौके पर मौजूद डायल 112 पुलिस व मुसाफा चौकी प्रभारी सुनील यादव ने एम्बुलेंस में उसको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवमई के भेजा । जहां चिकित्सको ने गम्भीर हालात चलते छात्रा को कानपुर रेफर कर दिया । परिजनों ने उसे लेजाकर कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है । जहाँ उसका इलाज जारी है । छात्रा संजू की माँ कुशमा देवी के अनुसार बेटी ने घरेलू कलह से आजिज आकर जहर खा लिया है ।
चौकी इंचार्ज मुसाफा सुनील यादव ने बताया कि परिजनों के अनुसार मामला घरेलू विवाद का बताया गया है ।
