फतेहपुर । राममिलन सिंह परिहार,उप कृषि निदेशक फतेहपुर ने अवगत कराया है कि फसल अवशेष प्रबन्धन के अर्न्तगत वर्तमान समय में धान की फसल की कटाई प्रारम्भ हो चुकी है । फसल अवशेष/पराली जलाने से रोकथाम हेतु किसानों से पराली दान में लेकर अस्थायी गौशालाओं में प्रेषित किये जाने निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिये गये है ।
अतः जनपद स्तर पर श्री रंजीत कुमार चौरसिया,उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी,सदर-फतेहपुर को उक्त कार्यो के सम्पादन हेतु नोडल अधिकारी नामित किया जाता है । जिनका मोबाइल नम्बर- 7065250665 है ।
किसान भाई जो पराली गौशाला हेतु दान देना चाहते है । वह उपरोक्त दूरभाष नम्बर पर अवगत करा सकते है । जिसे ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान के माध्यम से गौशालाओं में भेजने की व्यवस्था की जायेगी ।
