फतेहपुर । जिला गंगा समिति द्वारा गंगा छठ पूजा के अंतर्गत आम जनमानस को गंगा की स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रंगोली एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
आज शहर क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज एवं विपिन राज कन्वेंट स्कूल पनी में छात्र छात्राओं ने कालेज परिसर में रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरण ने दीप जलाकर किया ।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी आर.एल.सैनी,नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरन सिंपल,राम किशोर गुप्ता,आशीष मिश्रा,लीना श्रीवास्तव,जुबेरिया,प्रिया,शिवानी श्रीवास्तव,सर्वेश कुमार,अब्दुल कुददूस,रवि गुप्ता आदि रहे ।
