फतेहपुर । जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ग्रामसभा की भूमियों को अवैध कब्जेदारों से अतिक्रमण मुक्त कराये जाने एवं समस्त भूमि विवादों का नियमानुसार निस्तारण किये जाने हेतु तहसीलवार राजस्व निरीक्षक व लेखपालों की टीम गठित कर निम्नानुसार रोस्टर तैयार किया गया है । जिसके अन्तर्गत राजस्व टीम द्वारा ग्राम में चौपाल लगाकर ग्राम की समस्याओं को सुनते हुए अभियान चलाकर निराकरण किया जायेगा तथा ग्राम सभा की अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा ।
