Bindki/फतेहपुर । जनपद के बिंदकी नगर के लंका रोड केवटरा मे चल रहे तीन दिवसीय श्री राम मेला महोत्सव का पुरस्कार वितरण और रात्रि जागरण के साथ आज समापन हो गया ।
मुख्य अतिथि भिटौरा प्रमुख ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने समारोह को सकुशल संपन्न जिला कराने में सहभागिता करने वाले दो दर्जन लोगों को पुरस्कृत किया । जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह, युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड़, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयालु गुप्ता,बिंदकी व्यापार मंडल के अध्यक्ष समाजसेवी लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर सहित शिवम सिंह गौतम,शिवशंकर सिंह परिहार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

मुख्य अतिथि अमित तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा श्रीराम के जीवन आदर्शो पर चलना चाहिए ।
श्री राम का जीवन अनुकरणीय है।हम सबको रामायण का पाठ जरूर करना चाहिए । रामायण से जीवन जीने की राह मिलती है ।
युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़ ने कहा श्री राम हमारे आदर्श है प्रभु श्री राम सा उज्जवल चरित्र अपनाना है । श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार निषाद,संचालक अंशुल गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत कर आभार प्रकट किया ।
वही रात्रि जागरण में कलाकारों ने झाँकियों और भजनों से भक्ति रस मे सराबोर कर दिया ।
इस मौके पर आदर्श चौहान, भरत गोस्वामी, राम जी आदि मौजूद रहे ।
