– अस्पताल में भर्ती निरुद्ध मरीजों से मिल रही सुविधाओं की ली जानकारी ।
फतेहपुर । आज जिला कारागार फतेहपुर का जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति व पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से आकस्मिक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में स्थित चिकित्सालय, पाकशाला (रसोई घर),महिला,पुरुष बैरिक,आंगनबाड़ी केंद्र आदि को देखा । जिसमे पाया कि निरुद्ध बन्दी मरीजो को उचित ढंग से उपचार किया जा रहा है । चिकित्सालय में भर्ती निरुद्ध मरीजो से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली । दवाओ के उपयोग वैधता दिनाँक की जांच की जिसमे सभी दवाएं वैध पायी गयी । पाकशाला में आज के मीनू के अनुसार रोटी,चावल,चने की दाल,सब्जी-आलू और घुईंया कि सब्जी बनाई गयी थी और शाम को रोटी,अरहर की दाल,सब्जी-आलू बैगन की सब्जी बनाने की तैयारी की जा रही थी । महिला/पुरूष बैरिको में निरुद्ध बंदियों से व्यवस्थाओं के बारे में पूंछतांछ किया । साथ ही बंदियों के बैगों की तलासी ली गई जिसमें कोई अवांछित सामग्री नही पायी गयी । निरीक्षण के दौरान साफ सफाई संतोषजनक व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पाए गए ।
इस अवसर पर प्रभारी जेल अधीक्षक सुरेश चन्द्र सहित पुलिस बल उपस्थित रहे ।
