फतेहपुर । सहायक श्रमायुक्त सुमित कुमार ने बताया कि आज कार्यालय सहायक श्रमायुक्त फतेहपुर के परिसर में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसे राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाया गया । इस उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रभारी सहायक श्रमायुक्त श्री विनीत त्रिपाठी द्वारा किया गया । प्रभारी सहायक श्रमायुक्त द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं उपस्थित समस्त कर्मचारियों एवं अतिथियों को शपथ दिलाकर किया गया ।
कार्यक्रम में प्रभारी सहायक श्रमायुक्त द्वारा सरदार पटेल के जीवनशैली पर अपने विचार रखे । कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद साहू द्वारा किया गया । सरदार पटेल के जीवन में प्रकाश डालते हुए व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्री अनिल वर्मा द्वारा विस्तार से बताया गया ।
व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री किशन मेहरोत्रा द्वारा अपने संगठन के समस्त पदाधिकारियों सहित संगोष्ठी में अपने-अपने विचार रखे । जिसमें श्री चन्द्रप्रकाश गुप्ता महामंत्री प्रेमदत्त उमराव कोषाध्यक्ष,मनोज मिश्रा नगर महामंत्री,रमेश सोनी जिला उपाध्यक्ष,शिवम् गुप्ता मीडिया प्रभारी,विश्वास राज संगठन मंत्री आदि व्यापारी बन्धुओं ने सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यापर्ण किया । खेतान फर्टीलाइजर प्रा0लि0 मलवां के प्रबन्धक श्री राजीव श्रीवास्तव एवं आमिरखान उपस्थित रहे ।
उक्त संगोष्ठी के अतिरिक्त 10 पात्र लाभार्थी श्रमिकों को विशिष्ट अतिथियों द्वारा संाकेतिक रूप से लाभ वितरण निम्न लाभार्थियों को किया गया । श्रीमती धनपतिया,दयाराम, विशम्भर,रामशंकर,महेश,सुरेश कुमार,रमेश,बृजराज सिंह को कन्या विवाह सहायता योजना के अन्तर्गत रू0 55,000/-प्रति श्रमिक को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया तथा श्रीमती वन्दना,छेद्दी के पति के देहान्त होने के उपरान्त निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के अन्तर्गत रू0 5,25,000/- प्रति श्रमिक स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया ।
अन्त में प्रभारी सहायक श्रमायुक्त ने सभी आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री रामवृक्ष, श्री अमरनाथ यादव,प्रधान सहायक श्री गोविन्द लाल गुप्ता, शान्ती कोटार्या,कीरत सिंह,अनिल कुमार,अनुराग त्रिपाठी, राजीव श्रीवास्तव,अरूण कुमार मौर्या,आनन्द किशोर गुप्ता तथा समाजसेवी व अधिवक्ता श्री राजेश तिवारी,श्री बिरेन्द्र मणि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे ।
