फतेहपुर । लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर समाज कल्याण विभाग ने मनाया राष्ट्रीय अखंडता दिवस ।
अवनीश कुमार यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर को आज राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाया गया ।
आज लौह पूरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम ग्राम पंचायत जमालपुर मवइ्या विकास खण्ड तेलियानी में रह रहे समस्त संवासियों को श्री सूरज पटेल, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भोजन वितरण किया गया । इसी क्रम में जिला कुष्ठ रोग अधिकारी कार्यालय परिसर में जनपद के कुष्ठ रोग के 11 लाभार्थियों को भोजन,एम०सी० आर फूट वेयर एवं सेल्फ केथर किट का वितरण भी किया गया ।
उक्त अवसर पर अवनीश कुमार यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी,सुश्री शालिनी जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास),डॉ० आर०के० सिंह जिला कुष्ठ अधिकारी एवं डॉ० सहाबुद्दीन जिला क्षयरोग अधिकारी,संस्था प्रबन्धक श्रीमती नीतू ,अशोक कुमार लेखाकार तथा विभाग के कमे चारी सूरज कुमार वरिष्ठ सहायक,भारत भूषण लेखाकार,राजकुमार वर्मा सह यक प्रबন्धक डॉ० एस०एन० पाण्डेय,हंसराज सिंह नरेन्द्र सिंह अभिषेक सिंह,प्रेम कुमार राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव आदि की उपस्थति में वृद्धाश्रम में एवं कुष्ठ रोगियों को विभागीय कल्याणकारी व विकास परक योजनाओं की जानकारी भी दी गयी ।
