फतेहपुर । सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि श्री रणंजय कुमार वर्मा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के नेतृत्व में 12 नवम्बर 2022 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय फतेहपुर,वाह्य न्यायालय,खागा व ग्राम न्यायालय बिन्दकी फतेहपुर एवं समस्त तहसीलो में किया जा रहा है ।
राष्ट्रीय लोक अदालत 12 नवम्बर 2022 के सफल आयोजन हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के निर्देश के अनुपालन में आज 02ः00 बजे मेरे विश्राम कक्ष में राष्ट्रीय लोक अदालत के नोटिस तामीला के सम्बन्ध में जनपद फतेहपुर के समस्त थानो के पैरोकारो की बैठक आहूत की गयी ।
उक्त बैठक में पैरोकार श्री राहुल कुमार थाना ललौली,पैरोकार श्री धर्मेन्द्र सिंह थाना कोतवाली,पैरोकार श्री अनिल कुमार थाना थरियांव,पैरोकार श्री नरेन्द्र कुमार थाना कल्यानपुर,पैरोकार श्री ब्रजभान थाना जहानाबाद,पैरोकार श्री गजराज सिंह थाना सुल्तानपुर,पैरोकार श्री सुनील कुमार थाना हुसेनगंज आदि उपस्थित रहे ।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर द्वारा उपस्थित पैरोकारो को निर्देशित किया गया कि न्यायालयो से निर्गत की जा रही नोटिसो को समय से प्राप्त कर शत प्रतिशत तामीला कराया जाना सुनिश्चित करे ताकि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 नवम्बर 2022 में वादकारियो को उपस्थित हेतु सूचना ससमय प्राप्त हो सके और राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके ।
