फतेहपुर । आज थाना किशनपुर ग्राम अढ़ोली में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिरुद्ध सिंह व उपजिलाधिकारी खागा श्री मनीष कुमार के द्वारा ग्राम प्रधान,संभ्रांत व्यक्तियों व नौजवानों के साथ चौपाल की गयी । सभी ग्रामीणों से पराली न जलाने की अपील की गयी । शासन द्वारा आम लोगो/विशेषकर महिलाओं को दिए जाने वाले सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया । सभी लोगो से अपने क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं को पहुचाने की अपील की गयी ।
मौके क्षेत्राधिकारी खागा व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
