फतेहपुर । गंगा को स्वच्छ रखने के लिए किया गया ।



जागरूक वाद-विवाद एवं रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया पुरस्कृत ।
जिला गंगा समिति द्वारा गंगा छठ पूजा के अंतर्गत गंगा की स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ओम घाट भिठौरा में भजन कीर्तन के साथ लोगों को जागरूक किया गया ।
उधर वाद विवाद प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता मे प्रतिभाग हुए छात्राओं को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
आज शहर क्षेत्र के विपिन राज कन्वेंट स्कूल एवं लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज पनी में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्राओं को प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार एवं प्रतीक चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया ।
आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने पर डीएफओ रामानुज त्रिपाठी ने छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया ।
उन्होंने गंगा को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि गंगा नदी में किसी भी प्रकार का कूड़ा करकट ना डालें और गंगा को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया । पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरण ने दीप जलाकर किया ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी आर.एल.सैनी,जिला अपराध निरोधक समिति के उपाध्यक्ष हर्देश श्रीवास्तव,नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरन सिंपल,राम किशोर गुप्ता,आशीष मिश्रा,लीना श्रीवास्तव,जुबेरिया,प्रिया,शिवानी श्रीवास्तव,सर्वेश कुमार,अब्दुल कुददूस,रवि गुप्ता आदि रहे ।
