फतेहपुर । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में अर्हता तिथि 01 नवम्बर के आधार पर मतदाताओं के नाम सम्मिलित किये जाने एवं प्राप्त फार्म-19 के सत्यापन के परिप्रेक्ष्य में समस्त राज्यीय/राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के साथ कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी(वित्त/रा०) श्री विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई ।
उन्होंने बैठक में उपस्थित समस्त राजनैतिक दलो/पदाधिकारियों एवं उपस्थित समस्त पदाभिहित अधिकारियों को विधान परिषद के इलाहाबाद-झासी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों को तैयार कराये जाने हेतु De-novo Prepration हेतु 01 अक्टूबर से 07 नवम्बर 2022 तक मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराये जाने हेतु प्रारूप-19 का जनपद में अवस्थित समस्त 14 मतदेय स्थल के अतिरिक्त उप जिलाधिकारी कार्यालय,बिन्दकी,सदर एवं खागा में स्थापित मतदाता पंजीकरण केन्द्र/तहसील कार्यालय,जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त किया जायेगा ।
उन्होंने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक शिक्षकों का नाम निर्वाचक नामावलियों में नाम सम्मिलित कराने के लिए सभी प्रधानाचार्यो को पत्राचार करें कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी अर्हता पूरी कराते हुए पोर्टल में फीड कराकर सूची उपलब्ध कराये ताकि समय से शिक्षकों का नाम मतदाता सूची में नाम सम्मिलित किया जा सके । राजनैतिक दलों द्वारा प्राप्त सुझावों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अमल में लाया जाय ।
इस अवसर पर श्री नन्द प्रकाश मौर्य,निर्वा०रजि०अ० /अपर उप जिलाधिकारी द्वितीय कलेक्ट्रेट फतेहपुर,श्री मनीष कुमार निर्वा०रजि०अ०/उप जिलाधिकारी,खागा,श्री देवकी सिंह ,जिला विद्यालय निरीक्षक फतेहपुर,श्रीमती अजू वर्मा,उप जिलाधिकारी बिन्दकी,श्री रविशंकर यादव,तहसीलदार,फतेहपुर, श्री रवि प्रजापति नायब तहसीलदार बिन्दकी,श्री शेष कुतुबुद्दीन प्रखंड विकास पदाधिकारी,बहुआ,श्री श्याम नारायण सिंह, प्रखंड विकास अधिकारी,हाथगाम,श्री विनय कुमार खण्ड विकास अधिकारी,असोथर,श्री विपुल विक्रम सिंह,खण्ड विकास अधिकारी,अमौली,श्री शकील अहमद,खण्ड विकास अधिकारी,विजयीपुर,श्री वीरेन्द्र प्रताप वर्मा,खण्ड विकास अधिकारी,हंसवा,श्री अजय कुमार,खण्ड विकास अधिकारी, धाता,श्री ओम प्रकाश त्रिपाठी,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फतेहपुर,श्री रवीन्द्र पाल सिंह,जिला संयोजक, स्थानीय निकाय चुनाव,इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र,श्री राजीव लोचन निषाद,जिला उपाध्यक्ष,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी,श्री आलोक गुप्ता,जिला सचिव मंडल सदस्य, कम्यूनिष्ठ पार्टी,श्री फूलचंद्र पाल,जिला सचिव,कम्युनिस्ट पार्टी, श्री विपिन सिंह यादव,जिलाध्यक्ष,समाजवादी पार्टी,श्री बृजेश सोनी,अध्यक्ष,समाजवादी पार्टी,श्री भूपाल सिंह चौधरी,नेता, राष्ट्रीय लोक दल पार्टी,श्री चन्द्रपाल सिंह,पूर्व प्रमुख राष्ट्रीय लोक दल पार्टी,श्री मुरलीधर गौतम,अध्यक्ष,बहुजन समाज पार्टी,श्री गाजी अब्दुल रहमान,नगर अध्यक्ष,बहुजन समाज पार्टी अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
