फतेहपुर । विभिन्न समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया । कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का निदान जल्द नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा । आरोप लगाया गया कि बार-बार आश्वासन के बावजूद भी उनकी समस्याओं का निदान नहीं किया जा रहा है ।
आज बुधवार को बिंदकी नगर के निकट खजुहा रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र में विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया ।
इस मौके पर संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप ने कहा कि कंपनी द्वारा 8 घंटे का एग्रीमेंट होने के बावजूद उनसे 16 से 18 घंटे कार्य कराया जा रहा है । संघ के महामंत्री शत्रुघ्न सिंह ने कहा की अवर अभियंता के मनमानी द्वारा कर्मचारियों को अनुपस्थित दिखाकर वेतन काटा जाता है । यह भी कहा कि सुरक्षा उपकरण ना होने से कर्मचारी हादसे का शिकार होते रहते हैं । धरना प्रदर्शन में इस बात की चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो विभाग के संविदा कर्मचारी आंदोलन शुरू कर देंगे ।
इस मौके पर संविदा कर्मचारी संघ के जय सिंह,विवेक,जय प्रकाश शुक्ला आदि लोगों ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा बार-बार आश्वासन तो दिया जाता है । लेकिन अब तक मांग पूरी नहीं की गई तो संविदा कर्मचारी चुप बैठने वाले नहीं है ।
