कानपुर । सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उ प्र के अध्यक्ष अमर नाथ यादव के आदेश पर पूरे प्रदेश के सेवानिवृत्त एंव पेंशनर्स एसोसिएशन,प्रधानमंत्री एंव मुख्यमंत्री को ज्ञापन देगें । इसको लेकर आगामी दिनांक 3 नवम्बर को कानपुर नगर के पेंशनर्स की एक सभा कोषागार कार्यालय के मुख्य व्दार पर आयोजित किया गया है । जिसमें पेंशनरों को उनकी मुख्य समस्यायों में कैशलेश इलाज हेतु केन्द्र के सामान नर्सिंग होम को एलाट कर उनको बजट दिये जाने,एन पी एस को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल करने,पेंशनर्स को राशि करण में 15 वर्षो तक की जा रही कटौती को बन्द कर 10 वर्ष करने,रेल किराए पर सेवानिवृत्त कर्मचारी को 50/: छूट दिये जाने,पेंशन को आयकर मुक्त भुगतान किए जाने,पेंशनर्स को इलाज में चिकित्सा क्षतिपूर्ति बिलों पर कोषागार व्दारा जी एस टीकटौती पर रोक लगाने,क्योंकि चिकित्सा बिल पर एक बार जीएस की काट कर ही बिल दिया जाता है । इसलिए पुनः दोबारा कटौती करनाशोषण एवं आर्थिक उत्पीड़न का स्पष्ट उदाहरण है ।
आदि मांगों को लेकर सभा में निर्णय के उपरान्त देश के प्रधानमंत्री एंव मुख्यमंत्री,उत्तर प्रदेश को ज्ञापन दिया जायेगा । बैठक कीअध्यक्षता संयोजक बी एल गुलाबिया ने किया । संचालन सह-संयोजक बेनी सिंह सचान ने किया ।
बैठक में आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट,अशोक कुमार मिश्रा, ताराचन्द्र,हीरालाल शर्मा,मालती यादव,सरोज शर्मा,स्नेहलता लाल,शिवकुमार रविन्द्र कुमार मधुर,राजेश खन्ना,पी के सिंह, वंशी कठेरिया आदि पेंशनर्स उपस्थित थे ।
