फतेहपुर । ऐतिहासिक,पौराणिक सांस्कृतिक विरासतो को अपने आप में संजोए गंगा यमुना के बीच दो महाँनगरो के मध्य बसां जनपद फतेहपुर 196वीं वर्षगांठ को लेकर के बेताब है ।
युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ ने बताया जनपद की 196वीं वर्षगांठ पर बावनी इमली शहीद स्मारक खजुहा में कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही है ।
उन्होंने कहा जिले का स्थापना दिवस हम युवाओं में वैचारिक ताकत देने का काम करता है । संचार क्रांति के युग में जिले का गौरवमयी इतिहास वैश्विक पटल पर कीर्तिमान गढें इसके प्रयास होने चाहिए ।
बताया 2016 में संगठन ने पहली मर्तबा जनपद का स्थापना दिवस मनाना शुरू किया था । भावी युवा पीढ़ी अपने जनपद के ऐतिहासिक गौरवमयी इतिहास को जाने इसके लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं ।
उन्होंने बताया खजुहा बावनी इमली शहीद स्थल मे यह कार्यक्रम तीसरी मनाया जाना है ।
जनपद का गठन 10 नवंबर 1826 को हुआ था । इसलिए इस वर्ष 196 वीं वर्षगांठ मनाई जानी है ।
