जहानाबाद-फतेहपुर : कोविड-19 संक्रमण के दौरान गरीब तबके के लोगों की स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों को देखते हुए आदर्श नगर पंचायत जहानाबाद के सभासद ने उनके इलाज का खर्चा उठाने का ऐलान किया है ।
आज एक स्थानीय निजी क्लीनिक में इलाज करा रहे सनी गढवा निवासी फैजू खान के इलाज का खर्चा देते हुए ऐलान किया कि वह अपनी टीम के साथ क्षेत्र के गरीब मजदूर तबके के लोगों को पैसे व इलाज के अभाव में मरने नहीं देंगे उनके इलाज का खर्चा वे वहन कर मरीजों का उपचार कराकर स्वस्थ्य जीवन जीने का संदेश देंगे ।
सभासद रिजवान कुरैशी ने बताया कि लाकडाउन के दौरान बीमार गरीब तबके के लोग पैसे के अभाव में इलाज नहीं करा पा रहे थे और असमय मौत के मुंह में जा रहे थे । यह देख और जान कर बहुत पीड़ा का एहसास हुआ ।
उन्हें पता चला कि सानी गढवा का फैजू खान भी पैसों के अभाव में इलाज नहीं करा पा रहा है तो वह उसे एक निजी क्लीनिक में ले जाकर इलाज कराया । जिसकी स्थित देखकर उन्होंने यह बीड़ा उठाया कि पैसों के अभाव में किसी भी मरीज को मरने नहीं देंगे ।
श्री कुरैशी ने ऐलान किया है कि जिस गरीब के पास पैसे नहीं हैं उसके बीमार सदस्य का वह अपने खर्चे से इलाज कराएंगे । पैसे के अभाव में किसी भी मरीज को मरने नहीं दिया जाएगा ।
इस मौके पर टीटू मंसूरी,महेंद्र यादव,काजू मंसूरी,मोहित सिंह उर्फ चेला,राजू यादव,इकबाल भारती,अनीश उर्फ प्रधान आदि कई अन्य लोग मौजूद रहे ।
