– प्रचार प्रसार सामग्री के साथ आम जनमानस को किया गया जागरूक ।

फतेहपुर । आज पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिरुद्ध कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी यातायात श्रीमती प्रगति यादव के कुशल पर्यवेक्षण में फतेहपुर,टीएसआई श्री मनोज सिंह की संयुक्त टीम द्वारा यातायात माह में चलाए जा रहे विशेष अभियान में लखनऊ बाईपास पर आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित की गई ।
माह नवंबर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के क्रम में आज थानों में नियुक्त उपनिरीक्षक गण व सीसीटीएनएस कर्मचारियों को आई रेड मोबाइल ऐप में लाइव दुर्घटना डाटा फीडिंग करने का प्रशिक्षण एनआईसी फतेहपुर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया तथा हेलमेट व सीट बेल्ट ना पहनने वाले वाहनों पर आवश्यक कार्यवाही की गई ।
