बिन्दकी/फतेहपुर । धर्म संस्कृति एवं राष्ट्र की रक्षा हेतु हित चिंतक बनाने का काम किया जा रहा है । यह बात विश्व हिंदू परिषद के फतेहपुर जनपद के विभाग संगठन मंत्री चंद्रिका दीक्षित ने हित चिंतक बनाने के कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा ।
बिंदकी नगर के गांधी चौराहे में आज रविवार को विश्व हिंदू परिषद द्वारा हित चिंतक बनाए जाने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 6 नवंबर से प्रारंभ हुआ है और इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के अलावा दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्य करेंगे पूरे देश प्रदेश में यह कार्यक्रम जोर शोर से चलाया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि भारत सहित दुनिया के अनेक देशों में रहने वाले हिंदू समाज को संगठित कर जाति पंथ संप्रदाय के भेद को भूलकर भारत माता को पूरा विश्व गुरु के आसन पर विराजमान करना है । जिसके तहत यह कार्यक्रम वृहद रूप से चलाया जा रहा है । विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष एसडी अवस्थी ने कहा की हित चिंतक धर्मांतरण नहीं होने देंगे । मंदिर की व्यवस्था में सहयोग करेंगे हिंदू समाज का उत्पीड़न नहीं होने देंगे गोवंश की रक्षा करेंगे समाज का जागरण करने का भी काम करेंगे । इसके अलावा सामाजिक समरसता धारण करेंगे प्रत्येक हिंदू चिंतक मंदिर के कार्यक्रमों में सशरीर सहयोग करेंगे तथा स्वदेशी वस्तुओं का ही प्रयोग करेंगे ।
इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के नगर उपाध्यक्ष राजेश सिंह ,विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री अरविंद हिंदू,नगर संयोजक बजरंग दल विमलेश बाजपेई,नगर सह संयोजक बजरंग दल अजय बाजपेई,नगर सह मंत्री विश्व हिंदू परिषद राहुल सोनी, नगर विद्यार्थी प्रमुख बजरंग दल सजल शर्मा,जिला पूर्व विद्यार्थी प्रमुख बजरंग दल हर्षित द्विवेदी,उपासना,विश्व हिंदू परिषद ऋषि शुक्ला,नगर से विद्यार्थी प्रमुख श्रवण कुमार,नगर संयोजिका दुर्गा वाहिनी शिवांशी पांडेय,मातृशक्ति संयोजिका चेतना सिंह,मातृशक्ति से संयोजिका प्रियंका गुप्ता,आदर्श चौहान,अंकित सैनी व ऋषि शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
