बिन्दकी/फतेहपुर । साठ घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद राहत में ढंग से लापता 55 वर्षीय व्यापारी का अभी तक कोई पता नहीं चल सका । परिजन लगातार परेशान है । नगर व क्षेत्र में खोजने के बाद परिजन चित्रकूट पहुंचे और वहां भी खोजबीन कर रहे हैं । लेकिन अभी तक व्यापारी का कोई पता नहीं चला । पुलिस भी लगातार इस मामले में जांच पड़ताल और खोजबीन में लगी है ।
बताते चलें कि बिंदकी नगर के फाटक बाजार घियाही गली मोहल्ला निवासी व्यापारी अजय ओमर उम्र 55 वर्ष शुक्रवार की सुबह लगभग 7 बजे घर से साइकिल लेकर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे । वापस आते समय नगर के गांधी चौराहा व सराफा बाजार के बीच स्थित एक स्वीट हाउस में सीसीटीवी में कैद भी हुए थे । इसके बाद बजाजा गली मोहल्ले में एक सफाई कर्मचारी ने उन्हें तहसील रोड की ओर मुड़ते देखा इसके बाद से व्यापारी का कोई पता नहीं चल पा रहा है । लगातार परिजन रो-रोकर बेहाल हो रहे हैं । नगर के प्रत्येक गली मोहल्ला के अलावा आसपास के इलाके में लगातार खोजबीन की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है । पुलिस भी लगातार इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है । लोगों से पूछताछ की गई है । लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है । लापता व्यापारी अजय ओमर के पुत्र प्रवीण ओमर ने बताया कि रविवार को पता चला कि कई लोगों के साथ चित्रकूट गया है । काफी खोजबीन की जा रही है । लेकिन देर शाम तक कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है ना ही कोई कुछ बता पा रहा है । वही रात में ढंग से लापता हुए व्यापारी के 60 घंटा व्यतीत हो जाने के बावजूद भी कोई सुराग नहीं चल पा रहा है । जिसके चलते परिजनों के अलावा रिश्तेदारों के अलावा नगर के व्यापारी भी सहमें नजर आ रहे हैं ।
