फतेहपुर । पासी कल्याण समिति के तत्वाधान में मेधा अलंकरण समारोह का आयोजन समिति के कार्यालय सथरियांव में आयोजित किया गया । समारोह की मुख्य अतिथि खागा विधायक कृष्णा पासवान रहीं । जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा नेता एवं खागा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राम तीरथ परमहंस व राकेश वर्मा ने शिरकत कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की । समारोह के दौरान विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले मेधावान 72 बच्चों को पुरस्कृत कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई ।
समिति के अध्यक्ष बासुदेव पासी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके अभिभावकों से समिति से जुड़ने की अपील की ।
समिति के महामंत्री प्रदीप पासवान ने महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलकर समाज को जोड़ने की बात कहते हुए बताया कि जनपद में समिति के अथक प्रयास से महाराजा बिजली पासी चौराहे का सुंदरीकरण भिठौरा बाईपास पर हो गया है । उन्होंने बताया कि जल्द ही एक रोड समाज की वीरांगना ऊदा देवी पासी मार्ग के रूप में समाज को मिलने वाली है ।
वक्ताओं ने समाज का बारी-बारी से इतिहास बताते हुए समाज के लोगों को संगठन से जुड़ने की अपील की । कार्यक्रम के दौरान लोक गायिका गुड़िया रानी व हरदोई की गायिका मनोरमा मनु ने समाज से जुड़े हुए गीत गाकर श्रोताओं का दिल जीत लिया ।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य शिवराम ने किया ।
कार्यक्रम के दौरान डॉ अतुल,समिति के उपाध्यक्ष रमेश, कोषाध्यक्ष रामदीन,धीरेंद्र,गोरेलाल,जितेंद्र,डॉक्टर हेमेंद्र,राजीव, अशोक,संकटा प्रसाद,डॉक्टर दुर्गा प्रसाद,रवि,कविता,राजेश, आनंद,राजू आदि लोगों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए ।
