बिन्दकी/फतेहपुर । बिंदकी नगर के बैलाही बाजार स्थित मूला देवी पार्क मे चल रही श्रीमदभागवत कथा का पूर्णाहुति व भंडारे के साथ समापन हो गया ।
कथा के सातवे दिवस उदासीन आश्रम वृंदावन से आये सुमधुर राष्ट्रीय कथा व्यास प्रमोद कृष्ण दास जी महाराज ने सुदामा और कृष्ण मित्रता का प्रेरक प्रसँग सुनाया ।

उन्होंने कहा मित्रता माँ बाप के बाद ऐसा रिश्ता है जो सबसे विश्वनीय होता है । मित्रता मे कभी चालाकी और धोखेबाजी नही होनी चाहिए । आजकल लोग स्वार्थवस मित्रता करते है और काम निकल जाने के बाद बुराई मे उतर आते है । ऐसे लोगो से बचना चाहिए । बताया सुदामा और कृष्ण की मित्रता हम सभी के लिए संदेश है की मित्र मित्र के काम आना चाहिए । देर रात्रि तक चली कथा मे फूलों की होली खेली गई । रविवार सुबह पूर्णाहुति के साथ दोपहर बाद भंडारा शुरू हुआ जो देर रात्रि तक चलता रहा ।
आयोजक सुरेश गुप्ता,नमित गुप्ता,रामेश्वर दयालु गुप्ता, समाज सेवी लक्ष्मीचंद्र मोना ओमर,संजय ओमर,अंशुल गुप्ता,आलोक गौड़,शिवशंकर सिंह,राघव ओमर,अनमोल ओमर,अनुपम ओमर आदि रहे ।
