फतेहपुर । आगामी 14 नवम्बर को फतेहपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है ।
यह जानकारी देते हुए उज्ज्वल कुमार सिंह जिला सेवायोजन अधिकारी उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प मिशन रोजगार को सफल बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा 14 नवम्बर 2022 को प्रातः 11:00 बजे से कार्यालय परिसर में वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें प्रदेश स्तर की पब्लिक फेसिलिटीज एक्जेन्ट एक्वा प्रा.लि.वाराणसी एचडीएफ सी इंडिया प्रा.लि. लखनऊ टाटा मोटर्स इम्प्लाय मैन पावर सर्विसेज लखनऊ ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स लखनऊ कॅरियर ब्रिज स्किल सोल्यू प्रा.लि. अहमदाबाद,आर्थो केयर मैन पावर सर्विसेज वाराणसी पीपल ट्री आनलाइन हीरो मोटर कोप आटो मैन पावर सर्विसेज एवं पुखराज हेल्थकेयर प्रा.लि. कानपुर आदि कंपनियों द्वारा प्रतिभाग कर योग्य अभ्यर्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया जायेगा ।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी का सेवायोजन पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर पंजीयन साथ ही रोजगार मेले हेतु आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है । कोई भी अभी जो हाईस्कूल इंटर एनातक आई.टी.आई. डिप्लोमा उत्तीर्ण आयु 18 से 35 वर्ष तक हो उक्त तिथि को अपने पंजीयन प्रपत्र स्वयं का बायोडाटा (कम से कम तीन प्रतिया में) व समस्त प्रमाण पत्रो सहित प्रात 10 बजे तक अवश्य उपस्थित हो रोजगार मेले मैं आनलाइन आवेदन हेतु दिनांक 14-11-2022 तक कार्यालय से सम्पर्क करें ।
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी विभाग के पोर्टल www.sewayojan.up.nic.inपर अथवा किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालय में उपस्थित होकर व कार्यालय के दूरभाष संख्या 05160-290002 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते है ।
